“56 विधायक एकजुट, भाजपा की सभी साज़िशें होंगी ध्वस्त””हेमंत सोरेन,कांग्रेस के नेतृत्व में राज्यसभा की दोनों सीटो में होगी जीत सुनिश्चित”



विजय शंकर नायक


इंडिया गठबंधन के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन के सभी 56 विधायक चट्टान की तरह एकजुट हैं। भाजपा जिस तरह राज्यसभा चुनाव को खरीद-फरोख्त, दबाव और षड्यंत्र की राजनीति में बदलने की कोशिश कर रही है, वह झारखंड की जनता और लोकतंत्र का अपमान है। लेकिन भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि झारखंड के विधायक बिकाऊ नहीं हैं और जनता के जनादेश को कोई धनबल से नहीं खरीद सकता।


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता,विजय शंकर नायक ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र नहीं, ‘धनतंत्र’ की राजनीति करती है। चुनाव आते ही भाजपा को जनता का समर्थन नहीं, बल्कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का सहारा याद आता है। यह वही पार्टी है जिसने पूरे देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने और जनादेश की चोरी करने का काम किया है।

भाजपा के नेता अडानी,अम्बानी ,अब परिमल नाथवानी जैसे उधोगपति को को झारखंड पर थोपने का प्रयास कर रही है। क्या भाजपा अपने प्रतिनिधि चुनने में सक्षम नहीं है? अगर आपके पास संख्या बल नहीं है तो कृपया शांत रहते ? पूर्व में भाजपा के लोग नाथवानी जी को पशुधन कहती थी और आज पशु और उनके धन दोनों से प्यार कैसे हो गया?जनता जवाब मांग रही है |


नायक ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकता भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 56 विधायकों की यह ताकत केवल संख्या नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास, सामाजिक न्याय और आदिवासी-मूलवासी सम्मान की आवाज है। भाजपा के पास न मुद्दे हैं, न जनसमर्थन — इसलिए वह अफवाह, प्रलोभन और राजनीतिक साज़िशों का सहारा ले रही है।


नायक ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा: “देश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, किसान परेशान हैं, गरीब की रसोई खाली हो रही है — लेकिन भाजपा नेताओं की चिंता सिर्फ सत्ता हथियाने की राजनीति तक सीमित है। जनता की समस्याओं से भागने वाली भाजपा अब लोकतंत्र को भी बाजार बनाना चाहती है।”उन्होंने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और भाजपा की हर चाल विफल होगी। राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होगा और भाजपा को एक बार फिर निराशा हाथ लगेगी।


“56 विधायक एकजुट हैं, भाजपा की हर साज़िश ध्वस्त है। झारखंड का जनादेश बिकाऊ नहीं, लोकतंत्र की जीत तय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *