ब्लॉक अलीगंज में शक्ति वंदना अभियान के तहत महिलाओं को प्रस्तति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सहायता समूह एवं उनकी उपलब्धियां के कार्यों का किया गया प्रदर्शन

अलीगंज।केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सराहनीय कार्य करने पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शक्ति वंदन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीयूष शाक्य के द्वारा किया गया।

पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए शक्ति वंदन अभियान-महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम अलीगंज ब्लॉक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह एवं उनके सघों की उपलब्धियां, अपेक्षाएं एवं समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपना योगदान दें।

महिलाएं जन्म से लेकर बुढ़ापे तक संघर्ष करती हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया है। पहले लड़कियों को बोझ समझा जाता था, अब सरकार कन्याओं के शादी-विवाह सहित अन्य प्रकार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही है। समूह की महिलाओ ने विद्युत सखी बनकर रिकार्ड बिल कलैक्शन किया। वर्तमान समय मे जनपद एटा में कुल 126 विद्युत सखी द्वारा कार्य किया जा रहा है।

विद्युत सखियों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्युत बिल कलैक्शन किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023- 2024 से विद्युत सखियों द्वारा अब तक 16203843 का कुल कलैक्शन किया गया है। विद्युत सखियों को 0 से 2000 रूपये के बिल पर 20 रूपये का कमीशन प्राप्त होता है। विद्युत सखियों को 2000 से ऊपर के बिल पर बिल का 1 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता है। वही सखियों को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, जिला महामंत्री आशीष राजपूत, बीडीओ गोपाल गोयल, डीएमएम अरुण चौधरी, एडीओ चंद्रपाल, बीएमएम गंगाधर कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता,निलेश राजपूत लोकपाल शाक्य अर्जुन सिंह कष्यव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए प्रेरणादायक रहा।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रतन शाक्य ने कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं है सरकार द्वारा जो योजनाएं दी जा रही हैं महिलाएं उनका भरपूर लाभ उठाकर स्वरोजगार के साधन उत्पन्न कर रही हैं व अन्य क्षेत्रीय महिलाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं।जिन कामकाजी महिलाओं को आज शक्ति वंदना, अभियान महिलाओं का सम्मान समारोह के तहत प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला महामंत्री कुमारी आशीष राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार के साधन प्राप्त हुए हैं। जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं और सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रही हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया है और सरकार कन्याओं की शादी विवाह सहित अन्य प्रकार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही है।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!