थाना रामगांव पुलिस द्वारा चोरी करने वाले मय बरामद माल के 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी रुपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद सिंह मय हमराह हे0का0 अमजद अली, हे0का0 विजय शंकर सिंह, हे0का0 संदीप उपाध्याय, का० राजकुमार, कां० विवेक कुमार, कां० कृष्ण कुमार चौधरी के द्वारा

आज दिनांक 29.09.2024 को अभियुक्त गण 1. जंगली पुत्र रामचंन्दर निवासी रामदासपुरवा दा० सोहरवा थाना रामगांव जनपद बहराइच 2.सुशील पाल उर्फ जैनी पुत्र रामकुमार पाल निवासी ग्राम फत्तेपुरवा दा० मोहम्मद नगर थाना रामगांव जनपद बहराइच मय बरामदशुदा एक अदद 19 इंच HP कंप्यूटर मनिटर, एक अदद AJHCLA टेक्नोलजी CCTV कैमरा व एक अदद चांदी का सिक्का व 10000/ रुपये नकद, एक अदद आरी ब्लेड मय हैन्डिल, एक अदद लोहे का बेलचा, एक अदद तार कटर के रामदासपुरवा थाना रामगांव के पास से समय करीब 04.45 बजे से हिरासत पुलिस में लिया गया।

गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण उपरोक्त का चालान मा० न्यायालय किया गया।

अभियुक्तगण का नाम पता-

1. जंगली पुत्र रामचंन्दर निवासी रामदासपुरवा दा० सोहरवाथाना रामगांव जनपद बहराइच
2. सुशील पाल उर्फ जैनी पुत्र रामकुमार पाल निवासी ग्राम
फत्तेपुरवा दा० मोहम्मदनगर थाना रामगांव जनपद बहराइच

बरामदगी-:

एक अदद 19 इंच HP कंप्यूटर मॉनिटर, एक अदद AJHCLA टेक्नोलॉजी CCTV कैमरा व एक अदद चांदी का सिक्का व 10000/ रुपये नकद, एक अदद आरी ब्लेट मय हेन्डिल, एक अदद लोहे का बेलचा, एक अदद तार कटर

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. उ0नि0 विनोद सिंह
2. हे0का0 अमजद अली
3. हे0का0 विजय शंकर सिंह
4. हे0का0 संदीप उपाध्याय
5. का0 राजकुमार
6. कां0 विवेक कुमार
7. कां0 कृष्ण कुमार चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!