खुशखबरी :सपनों का घर अब आपके करीब 11 व 12 अक्टूबर को ‘ड्रीम होम एग्ज़ीबिशन’ होटल विवांता में

झारखंड, जमशेदपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। यदि आप अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब यह मौका आपके हाथ में है। विजया होम्स ग्रुप की ओर से एक विशेष प्रदर्शनी “ड्रीम होम एन एग्ज़ीबिशन ऑफ फ्लैट्स एंड डुप्लेक्सेज़” का आयोजन आगामी 11 और 12 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार व रविवार को होटल विवांता, मेन रोड, गोलमुरी, जमशेदपुर में किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज उज्जल चक्रवर्ती के करकमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि, बैंक प्रतिनिधि और हाउसिंग फाइनेंस संस्थानों के अधिकारी शामिल होंगे। विजया होम्स ग्रुप ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों के लिए स्पॉट बुकिंग पर ₹2,65,385/- तक की विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट चयनित परियोजनाओं पर लागू होगी।

इस अवसर पर समूह के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के फ्लैट्स और डुप्लेक्स यूनिट्स की जानकारी दी जाएगी, जिससे खरीदार अपनी पसंद का घर चुन सकें। प्रदर्शनी में कई प्रमुख बैंक और वित्तीय संस्थान भी मौजूद रहेंगे, जो गृह ऋण से संबंधित मार्गदर्शन और ऑन-द-स्पॉट लोन परामर्श प्रदान करेंगे। इससे ग्राहकों को घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज़ बनाने में मदद मिलेगी। विजया होम्स ग्रुप के निदेशकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी में लग्जरी अपार्टमेंट्स, डुप्लेक्स हाउस और ग्रीन एरिया से युक्त रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी केवल प्रॉपर्टी दिखाने का मंच नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों के लिए घर खरीदने की प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने का भी प्रयास है। ग्रुप ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विजया होम्स ग्रुप ने शहर में दर्जनों सफल आवासीय प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब यह प्रदर्शनी उन सभी परियोजनाओं की जानकारी और बुकिंग सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का अवसर होगी।

कंपनी का उद्देश्य शहर के नागरिकों को उनके बजट और ज़रूरत के अनुसार सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय विकल्प देना है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शनी केवल घर खरीदने वालों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों के लिए खास है जो अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं। प्रदर्शनी में मॉडल हाउस की झलक, लोकेशन मैप, फ्लोर प्लान और विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!