एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित

रांची, 17 अक्टूबर — भारत माता चौक स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आज विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल श्री शादान आलम, डायरेक्टर श्री कुणाल कश्यप, सचिव श्री अनुज हेंब्रम तथा श्री हिमांशु दुबे द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा—

“हमारे विद्यार्थी एक उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, और यह प्रदर्शनी उनकी कल्पनाशक्ति का सुंदर उदाहरण है।”

कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने बच्चों के कार्यों को देखकर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडलों में ‘विंड ट्री बेस मॉडल’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल के माध्यम से घरों में लगे पौधों पर उपकरण लगाकर हवा की शक्ति से बिजली उत्पन्न करने की तकनीक प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि यह उपकरण वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले महंगे विकल्पों का एक सस्ता और प्रभावी विकल्प हो सकता है।

इसके अलावा स्मार्ट इरिगेशन मॉडल, एडिनो ब्लूटूथ डिवाइस से संचालित कार, तथा सेंसर युक्त चश्मा जैसे अन्य मॉडलों को भी खूब सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *