नई दिल्ली: पटेल मैत्री समिति के बैनर तले आगामी 9 नवंबर दिन रविवार को पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। समिति के संरक्षक एस एस सुमन ने बताया कि पटेल जयंती के अवसर पर फ्री मेडिकल चेकअप , सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 9 नवंबर को दिन के 11:00 से शाम 4:00 तक होगी।

यह आयोजन डाबरी बारात घर , दादा देव हॉस्पिटल , डाबरी पालम रोड, नई दिल्ली के पते पर होगी। श्री सुमन ने बताया कि पटेल मैत्री समिति विगत 20 वर्षों से लगातार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से आयोजित करती आ रही है।
इस बार के आयोजन में दर्जनों सांसद , विधायक, प्रशासनिक विभाग के अधिकारी समेत गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। श्री सुमन ने पटेल समाज के लोगों से निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
