बहराइच, 10 फरवरी।जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैसरगंज पुलिस टीम ने नकबज़नी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 08/09 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब, बियर की बोतलें तथा डीवीआर चोरी कर ली गई थी।

इस संबंध में थाना कैसरगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पांच पव्वा इम्पीरियल ब्लू (180 एमएल) तथा तीन पव्वा आइकोनिक (180 एमएल) शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
