हमसे है झारखंड राज्य, हम ना संघर्ष करते तो; आज हमारा झारखंड ना होता! हमें ही दरकिनार क्यों : झारखंड आंदोलनकारी

रांची : हम झारखंड आंदोलनकारी 10 मार्च से अनिश्चितकालीन विधानसभा स्थल पर धरना प्रदर्शन के साथ दस्तक देंगे। उपरोक्त का निर्णय एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया।

झारखंड आंदोलनकारीयों ने कहा; झारखंड हमसे है, हमने भूखे-प्यासे, खून-पसीना एक कर; इसे बिहार से अलग करने के लिए संघर्ष किया। हम ना संघर्ष करते तो; आज हमारा झारखंड ना होता, झारखंड हमसे है और हमें ही दरकिनार किया जा रहा है। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेरे अपने हैं वे भली-भांति इस चीज को जानते हैं फिर भी वे दोनों आंखों से हमें क्यों नहीं देख रहे है। आज झारखंड अलग है जिसके कारण आप झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री कहे जा रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी इस बात की जानकारी निश्चित रूप से आपको होगी कि हमारे; हजारों आंदोलनकारी (गुरुजी समेत) इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब जो भी आंदोलनकारी व चिन्हित आंदोलनकारी बचे हैं उस पर तो आपकी करुणा होनी चाहिए। महोदय, हम सब की मांगे सर्वप्रथम आपको पूर्ति करनी चाहिए। परंतु हमें ही दरकिनार किया जा रहा है अंततः हमने अनिश्चितकालीन विधानसभा घेरने की तैयारी कर ली है।

बताते चले की 10 मार्च 2026 से आहूत अनिश्चितकालीन
विधानसभा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर; प्रत्येक जिले के आंदोलनकारी ने अपनी-अपनी तैयारी का जायजा प्रस्तुत किया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि सभी अपनी-आपनी व्यवस्था लेकर आएंगे और अपने-अपने बाल बच्चों के अधिकारों तथा अपने- अपने स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे. सभी रहने खाने की व्यवस्था के साथ-साथ परंपरागत अस्त्र शस्त्र एवं लाल हरा मिश्रित झंडा, बैच, बैनर वगैरह लेकर आएंगे।

कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान के साथ जीने के अधिकार के तहत जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया, झारखंड आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्री एवं आश्रितों को सीधी नियुक्ति करने तथा दिशोम गुरु {शिबू सोरेन} को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान देने का काम सरकार जल्द से जल्द करें। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से ही राज्य एवं सरकार का सम्मान, पहचान, स्वाभिमान, आन-बान व शान है।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से लेकर दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ तक हजारों आंदोलनकारी राजकीय मान सम्मान से उपेक्षित हैं। आज आंदोलनकारियों में आक्रोश व्याप्त है जिसे अभिव्यक्त करने के लिए 10 मार्च 2026 को हजारों-हजार की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी अपनी-अपनी व्यवस्था के साथ बिरसा चौक पहुंचेंगे। बिरसा चौक स्थित उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करने के पश्चात विधानसभा मार्च करते हुए विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना – प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हैं।

क्योंकि आज आंदोलनकारी प्रत्येक दिन आकस्मिक रूप से एवं बीमारियों से मरते ही जा रहे हैं जो शेष बचे हैं वे विशेष बनकर अपने बाल बच्चों के अधिकारों, अपने अस्तित्व, अस्मिता, पहचान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अन्तिम संघर्ष करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवेदनशील सरकार बने एवं आंदोलनकारियों की पीड़ा को नजदीक से महसूस करें। इस संघर्ष में अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड प्रदेश झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा, खतीयानी परिवार संयुक्त रुप में साथ देगें।

साथ ही सभी समाजिक व राजनीतिक दलों से भी समर्थन देने की अपील की गई है। उपरोक्त बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ रामनाथ मेहता, इजहार राही, मुरारी पांडेय, दिवाकर साहू, केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता मो बारीक, प्रदीप सिन्हा, जय कुमार रजक, सूरज जायसवाल, रंजन सिंह, प्रो रतन महतो, जगत महतो, रवि नंदी केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, महासचिव महमूद आलम, सत्य देव राय, गोपाल मंडल, सह सचिव हाबू लाल गोराई, टहल साह, शैलेंद्र शर्मा, विनोद पांडेय,

दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अंथन लकड़ा, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष प्रवीन मेहता, दुमका प्रमंडल के अध्यक्ष जीतन कोल सचिन बुधन कोल सहित कैलाश सिंह, राजू वर्मा, विकेश शुक्ला, विश्वनाथ प्रसाद, वीरेंद्र ठाकुर, विलंगना किंडो, रामनंद्न साहू, सुबोध कुमार लकड़ा, भारदुल भुइयां, रूसीलाल किस्कू, संजय सिंह, सोमारी देवी, प्रकाश खलखो, विजय सिंह, किशोरी केशरी, अल्फ्रेड आईंद, चंद्रधन सिंह चेरो, पूर्वी सिंहभूम झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष शिबु काली माईति एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *