नवयुग समाचार
बहराइच ।दिनांक: 02.05.2026
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।

इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। कुछ प्रकरणों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नानपारा को अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में थाना नानपारा पर निम्न अभियोग पंजीकृत किए गए—
मु0अ0सं0 125/2026 धारा 74/333/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट
मु0अ0सं0 126/2026 धारा 85/115(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
