अलीगंज मण्डल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, बंगाल जीत पर मनाया जश्न

अलीगंज अलीगंज मण्डल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन निवर्तमान चेयरमैन बृजेश गुप्ता के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विमल गुप्ता ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम धनगर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राधेश्याम धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। वहीं अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

भाजपा जिला महामंत्री पियूष शाक्य ने संगठन के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने और नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता संगठनात्मक एकता पर जोर देते हुए कहा कि आपसी समन्वय से ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सौरव गुप्ता, राजीव चौहान, विक्रम कश्यप, सुनील शर्मा, कामेश चन्द्र, सर्वेंद्र राजपूत, विजय राजपूत, सुभाष राजपूत, उमेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुमित महाजन, मोनू शर्मा, सौरभ कठेरिया, सिद्धांत कठेरिया, विशाल गुप्ता, आलोक राठौर, बलराम राजपूत, अमन गुप्ता, नितिन गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *