जमशेदपुर : आखिल भारतीय कूर्मि महासभा के बैनर तले बड़ा गोविंदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में शहर के आरक्षी उपाधीक्षक मनोज कुमार एवं सीआईडी के आरक्षी उपाधीक्षक सतीश कुमार सिंहा का समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार एवं सतीश कुमार सिंहा को अंग वस्त्र , फूलों का गुलदस्ता , पौधा एवं स्मारिका भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मनोज कुमार का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उन्होंने अपने हाथों से केक काटा तथा सबों का मुंह मीठा कराया। मनोज कुमार ने कहा कि आप सबों का प्यार और स्नेह मैं हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने कहा कि समाज में काम ऐसा कीजिए कि समाज आपको सदैव याद रखे। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अहम में आकर अपना असल कर्तव्य भूल जाते हैं परंतु जब एहसास होता है तब बहुत देर हो चुका रहता है। इस लिए इंसान को मूल कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में निम्न लोग थे मौजूद।
अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के प्रदेश सचिव चंद्रमोहन चौधरी , अधिवक्ता निर्मल कुमार, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संरक्षक अशोक मंडल, कोषाध्यक्ष रामाशीष सिंह, मनोज सिन्हा , रंजन कुमार, राहुल कुमार, विमलेश कुमार, उदय प्रसाद, शैलेश कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
