रांची, 27 मई 2026।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में नव मनोनीत प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है।
विजय शंकर नायक ने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता जताई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। पार्टी दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राओं और युवाओं की आवाज मजबूती से उठाती रही है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच रखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज को बुलंद करना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी।
अंत में उन्होंने कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
