बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और आगामी अभियानों की रणनीति पर हुआ मंथन
अलीगंज। माहौर वैश्य धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी अलीगंज मंडल की कार्यसमिति बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों की तैयारियों तथा जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर व्यापक चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रदेश सहसंयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा का आधार उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का रास्ता बूथ स्तर से होकर गुजरता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से और मजबूत किया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिससे जनता और संगठन के बीच संवाद लगातार बना रहे। जिला महामंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम केवल औपचारिकताएं नहीं हैं, बल्कि समाज के बीच पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।

बैठक में जिला मंत्री अभिषेक शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून से 21 जून तक विभिन्न विषयों पर आधारित विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े निर्णयों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करना भी है।
इसलिए कार्यकर्ताओं को सामाजिक, सेवा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, मंडल महामंत्री राजीव चौहान, सेक्टर संयोजक अनिल गुप्ता, सेक्टर संयोजक श्याम पाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुमित महाजन, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेंद्र राजपूत, मंडल मंत्री विजेंद्र राजपूत, मंडल मंत्री सुनील शर्मा, सेक्टर संयोजक मोनू शर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, आलोक राठौर, गौरव गुप्ता, उमेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमन गुप्ता, फेरू सिंह राठौड़, पूर्व मंडल महामंत्री लोकपाल सिंह शाक्य, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नीरज शाक्य, अनिल, मनोज कोहली रामसागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
