विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी RAF ने किया वृक्षारोपण, लगाए 106 पौधे

जमशेदपुर ।

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण तथा वनों की कटाई जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।

उक्त अवसर पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि सुंदरनगर का पर्यावरण और सुंदर हो सके। कार्यक्रम में वाहिनी के जवानों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर 106 वाहिनी के कमांडेंट राजीव तलवार ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र, कौशल साधन गिरि समेत अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की; 106 वाहिनी RAF द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *