नेपाली तस्कर पर रामगांव पुलिस का शिकंजा, 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

बहराइच। जनपद बहराइच की रामगांव पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 30 ग्राम नाजायज स्मैक, 3100 रुपये नेपाली मुद्रा, 200 रुपये भारतीय मुद्रा तथा एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को थाना रामगांव पुलिस टीम द्वारा तमाचपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक व अन्य सामान बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परसा बहादुर शाही पुत्र छत्र बहादुर शाही, निवासी ग्राम गामथा-1, जिला कसाली, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 202/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *