नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित कर दिया है। यह कार्रवाई हरसिद्धि थाना कांड संख्या 335/26 (दिनांक 30/06/2026) के तहत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर मट लोहियार मलाही टोला से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। वहीं वासदेव साहनी पिता: स्वर्गीय जयपाल साहनीबंधन कुमार पिता:वासदेव साहनी ,एक विधि विरुद्ध बालक नाबालिग पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों पर जानलेवा हमला करने और हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। गिरफ्तार वयस्क अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं विधि विरुद्ध बालक नाबालिग के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इलाके में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
