टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी।

TWU: प्रतिमाह की भांति, इस माह भी टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर ने टाटा स्टील, जमशेदपुर के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया। जिसमें सर्वप्रथम शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष – संजीव कुमार चौधरी की पत्नी – रेणुका चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया था।

अतः स्वर्गीय रेणुका चौधरी जी के निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं टाटा स्टील के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील से सेवानिवृत 16 कर्मचारियो को टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया एवम सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट की गई।

टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की। आज के इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह रहे। सर्वप्रथम महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलक्षेम जाना एवम सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे – पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी एवम सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर सकारात्मक उत्तर दिया साथ ही यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

तत्पश्चात सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना दी। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की “रस्म” टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने की। इस सभा में इन सभी के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्याय संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी सहायक सचिव श्याम बाबु एवम टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष, अमोद कुमार दुबे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *