नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
हरसिद्धि (मोतिहारी/पूर्वी चंपारण):स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास मामले के चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के सख्त निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हुई।थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 348/26 (धारा- हत्या का प्रयास) के तहत दर्ज मामले में पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

गुप्त सूचना और वरीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चैनपुर गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल चार आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू पासवान उम्र करीब 35 वर्ष, पिता- भूटी पासवान ,लखन पासवान उम्र करीब 45 वर्ष, पिता- स्व. चंद्रिका पासवान मखन पासवान उम्र करीब 42 वर्ष), पिता- स्व. चंद्रिका पासवान,मालती देवी उम्र करीब 53 वर्ष, पति- फुलेना पासवान,
ये सभी आरोपी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। सुनील कुमार के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगा। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष अभिनाश कुमार तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, एवं दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे
