नवनीत कुमार मोतिहारी
संग्रामपुर पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और न्यायालय के आदेश पर होने वाली कुर्की-जब्ती के डर से एक फरार आरोपी ने आखिरकार कानून के सामने घुटने टेक दिए। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक आरोपी रविवार के दिन खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्ति की पहचान संग्रामपुर बरई टोला निवासी संजय प्रसाद पिता- टुन्ना प्रसाद के रूप में हुई है। वह काफी समय से किसी मामले में फरार चल रहा था, और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी

।थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था और सख्त कार्रवाई की तैयारी में थी। कुर्की-जब्ती के इसी डर और पुलिसिया कार्रवाई के दबाव में आकर आरोपी संजय प्रसाद ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। आत्मसमर्पण व्यक्ति का पहचान संजय प्रसाद पिता- टुन्ना प्रसाद निवासी बरई टोला, संग्रामपुरपुलिस की छापेमारी और कुर्की-जब्ती का डर पुलिसिया कार्रवाई कागजी प्रक्रिया के बाद भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में।
