14 साल का रिशु स्केटिंग कर निकला बाबाधाम

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

पहाड़पुर पू.च.। प्रखंड क्षेत्र के टिकुलिया गांव के निवासी मुकेश सिंह व पम्मी सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार स्केटिंग (पहिया वाला जूत्ता)से लगभग दो साल पहले केदारनाथ धाम की यात्रा किया था। वही फिर 14 साल के उम्र में रिशु के मन में आया की हम स्केटिंग यात्रा से बाबा धाम जाकर देवघर में दर्शन करने के लिए पीठ पर बैंग व तिरंगा लिए लगभग 400 किलोमीटर की इस कठिन यात्रा की शुरुआत एक सप्ताह के लिए शुरु किया है।

रिशु के पिता मुकेश सिंह मोतिहारी मे रहकर छोटा सा व्यवसाय कर के अपने पुत्र रिशु कुमार पुत्री गुड्डी कुमारी पढ़ाई मोतिहारी मे ही करवाते हैं। रिशु के स्केटिंग के प्रति लगाव व जुनून देखकर उसे स्कॉर्टिंग चलाने के लिए प्रतिदिन गांधी मैदान में भेजते थे वहीं आज रिशु 12 साल की उम्र में उनके अंदर इतना जुनून आया कि मोतिहारी से केदारनाथ यात्रा करने के बाद फिर प्लान किया और बाबा धाम के लिए स्केटिंग यात्रा करने के लिए निकल गया।

वहीं इस लड़का का जुनून देखकर के अगल-बगल चौक चौराहे हाट बाजार में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। रिशु के फोन के माध्यम से बात हुआ तो बताया कि अभी केदारनाथ मंदिर से दर्शन करके वापस हुआ और उसके बाद अपने निवास गांव पहाड़पुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में पहुंच कर अपने दादा दादी माता-पिता और अपने सभी परिवार से मिलकर आशीर्वाद लिया उसके बाद बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हों गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *