
संतकबीरनगर।गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव-2026 के तहत प्रत्याशी डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को धर्मसिंहवा एवं मेहदूपार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मसिंहवा सहित ब्लॉक सांथा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों से संवाद किया।जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों ने मानदेय, पुरानी पेंशन योजना तथा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। डॉ. त्रिपाठी के प्रतिनिधि विपिन कुमार ने बताया कि प्रत्याशी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि निर्वाचित होने पर शिक्षक हितों से जुड़े सभी मुद्दों को शिक्षक सदन में मजबूती के साथ उठाया जाएगा।डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला हैं और उनके सम्मान, अधिकारों तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करने का संकल्प भी दोहराया।भ्रमण के दौरान क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधकों एवं शिक्षाविदों ने डॉ. त्रिपाठी के प्रति समर्थन व्यक्त किया तथा आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में उन्हें सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद उपाध्याय, कृष्णमुरारी पांडेय, आशीष कुमार, अमरजीत, कृष्ण मोहन सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
