वार्ड-11 छिबरा का सार्वजनिक शौचालय बंद, हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र डीएम को सौंपा

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-11 (छिबरा) में स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।वार्डवासियों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय के बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को सबसे अधिक असुविधा हो रही है। लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक शौचालय को चालू नहीं कराया गया।जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना-पत्र पर वार्ड के अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं। प्रार्थना-पत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालय को तत्काल पुनः संचालित कराने तथा उसकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।प्रार्थना-पत्र पर अजय प्रजापति, तुफैल अहमद, इरशाद खान, कपिन्द्र निषाद, जाकिर खान एवं अजय निषाद सहित अन्य वार्डवासियों के हस्ताक्षर अंकित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *