पैरामेडिकल फिजियोथेरेपी विभाग के छात्र-छात्राओं ने मरीजों को किया जागरूक

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर के पैरामेडिकल फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेदिक अस्पताल में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कुनाल साहू, ऋचा मिश्रा, साक्षी सिंह और देवांश कुमार ने अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी के महत्व की जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं ने मरीजों को दर्द प्रबंधन, सांस संबंधी व्यायाम, शुरुआती कसरत, चलने-फिरने, शरीर का संतुलन बनाए रखने तथा मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय से फिजियोथेरेपी शुरू करने से मरीज की रिकवरी में तेजी आती है और कई शारीरिक जटिलताओं से बचाव में मदद मिलती है।कार्यक्रम डॉ. यशवंत सिंह की देखरेख में हुआ।

उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है और मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। छात्र-छात्राओं ने मरीजों की समस्याएं भी सुनीं और फिजियोथेरेपी से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *