नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।हरसिद्धि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुरुस्त बनाए रखने के लिए हरसिद्धि थाना पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी क्रम में रविवार को हरसिद्धि थाना परिसर में एक विशेष ‘गुंडा परेड’ का आयोजन किया गया।थाना परिसर में आयोजित इस परेड के दौरान इलाके के कई कुख्यात, संदिग्ध और आपराधिक छवि वाले लोगों को कतारबद्ध कर उनकी परेड कराई गई।

इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने कमरुद्दीन मियां उर्फ ढोलकवा समेत दर्जनों व्यक्तियों को थाने पर हाजिर कराया।अपराधियों का तैयार हो रहा है फोटो एल्बम पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए थाने स्तर पर एक नया फोटो एल्बम तैयार किया जा रहा है।
इसके तहत सभी चिन्हित अपराधियों की नई तस्वीरें खींचने के साथ-साथ उनका पूरा आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों का रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी तुरंत पहचान की जा सके और उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
