वायरल तस्वीर को लेकर डॉ. अनवारुल रहमान खान ने दी सफाई, बोले— AIMIM में थे, AIMIM में हैं और AIMIM में ही रहेंगे

मटेरा, बहराइच।

मटेरा की विधायक मारिया शाह के साथ मेरी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं उन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस तस्वीर को किसी भी राजनीतिक बदलाव या दल-बदल से जोड़कर देखना पूरी तरह गलत है।

मैं पहले भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का हिस्सा था, आज भी पार्टी का प्रदेश सचिव एवं प्रभारी 284 मटेरा हूं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ AIMIM में रहकर काम करता रहूंगा।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर भी जो चर्चाएं की जा रही हैं, वे निराधार हैं। फिलहाल समाजवादी पार्टी में जाने का मेरा कोई विचार नहीं है।

मेरी राजनीतिक निष्ठा और मेरी पार्टी स्पष्ट है। किसी के साथ तस्वीर आ जाने से राजनीतिक विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पण नहीं बदल जाता।

मैं अपने तमाम साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक चर्चाओं पर ध्यान न दें।

मेरा रास्ता साफ है, मेरा संगठन AIMIM है और मेरी पहचान AIMIM के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी 284 मटेरा के रूप में है।

— डॉ. अनवारुल रहमान ख़ान
प्रदेश सचिव एवं प्रभारी 284 मटेरा
AIMIM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *