मोतिहारी में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन सख्त के एफसी, डोमिनोज़ समेत कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मिली कई गड़बड़ियां

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मोतिहारी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पर्व के दौरान बाजारों में नकली सामान और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

डीएम और एसपी के सख्त निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों में औचक छापेमारी की जा रही है।इस विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शहर के प्रतिष्ठित फूड आउटलेट्स जैसे के एफसी डोमिनोज़ पिज्जा हट समेत कई अन्य दुकानों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी और कई अन्य प्रशासनिक गड़बड़ियां पाई गईं, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई की।मिठाई दुकानें भी प्रशासन के राडार पर त्योहार के सीजन में मिलावटी खोआ, पनीर, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी व मिलावट की आशंका को देखते हुए शहर की कई प्रमुख मिठाई की दुकानें भी प्रशासन के विशेष राडार पर हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी वेंडर या दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा।छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे इस अभियान में सदर एसडीओ अरुण कुमार के साथ-साथ प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी नगर निगम के वरीय अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक बल प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *