नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।पहाड़पुर थाना क्षेत्र में जब से थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कमान संभाली है, तब से अपराध और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। थाना अध्यक्ष की ताबड़तोड़ कार्रवाई और सख्त कार्यशैली की चर्चा इन दिनों पूरे इलाके में आम हो गई है।अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस की इस मुस्तैदी के चलते शराब तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है। कई नामी तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।अपराधियों में खौफ,आम जनता में विश्वास शराब तस्करों के साथ-साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। लगातार गश्त, संदिग्धों की धरपकड़ और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराध ग्राफ में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोग खुलकर पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता स्थानीय बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर थाना पुलिस जिस निष्ठा और मुस्तैदी से काम कर रही है, उससे इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था का माहौल कायम हुआ है। पुलिस प्रशासन के इस रुख से साफ है कि अपराधियों के लिए अब इस क्षेत्र में कोई जगह नहीं बची है।
