जहर‍ खाने वाले कानपुर के पूर्व मंत्री भाजपा नेता खतरे से बाहर ,पत्नी की हालत अभी भी गम्भीर

विधान सभा अध्यक्ष महाना में देखने पहुंचे अस्पताल

घटना की वजह पत्नी से विवाद

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां आपस में चल रहे विवाद के दौरान पत्नी समेत जहर खाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह छाबड़ा अब खतरे से बाहर है। लेकिन उनकी पत्नी की हालत समाचार लिखे जाने तक खतरे से बाहर नहीं बताई गई है।
दोनों ने यहां गुरुवार की शाम आपस में हुए विवाद के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद दोनों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह अब खतरे से बाहर हैं. वहीं, उनको देखने यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
इस बीत यूपी पंजाब एकेडमी के भी वाइस चेयरमैन गुरविंदर सिंह छाबड़ा और उनकी पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही सैकड़ों भाजपाई भी अस्पताल पहुंचे। उनके अस्पताल पहुंचने का सिलसिला आज शुक्रवार को भी जारी रहा। यही नहीं इसकी जानकारी मिलते ही यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी फौरन अस्पताल पहुंच छाबड़ा का हालचाल जाना। यहां उन्होंने उनके परिवार के सद्स्यों को सांत्वना भी दी।
अवगत कराते चलें कि कि बीते गुरुवार की शाम को यहां के भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने घरेलू कलह में जहर खा लिया था। जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने दोनों को
रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यहां दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गुरविंदर की हालत ठीक है, लेकिन पत्नी परमजीत की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। उनकी हालत समाचार लिखे जाने तक गंभीर बताई गई है। वहीं फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!