अब गर्भवती महिलाओं के इलाज में नहीं होंगे भारी-भरकम खर्च! संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर दे रहा है पूरी चिकित्सा निःशुल्क।

जमशेदपुर। अब गर्भवती महिलाओं के इलाज के क्रम में नहीं होंगे भारी-भरकम खर्च! क्योंकि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, बिस्टुपुर जमशेदपुर दे रहा है पूरी चिकित्सा निःशुल्क। जमशेदपुर व आसपास के जिला मे निवास कर रहे गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए अब नहीं होगी कोई असुविधा, नहीं देना पड़ेगा कोई शुल्क। विदित हो कि संजीवनी अस्पताल का लक्ष्य राज्य के गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क उत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराना है। गौरतलब हो कि संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद तक पुरी चिकित्सा निःशुल्क प्रदान की जाती है। वहीं समय-समय पर पंचायत क्षेत्र व शहर के विभिन्न वार्डों में गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार को पार्षद बरजओरम हंसदा के अध्यक्षता में आदित्यपुर, वार्ड संख्या 14 तथा 25 मार्च 2023 दिन शनिवार को निवेदक मुखिया अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में डोमजुडी, जमशेदपुर में अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किए जाएंगे। अतः सभी लाभुकों से अपील है कि ससमय उपरोक्त स्थान पर पहुंच कर स्त्री रोग विशेषज्ञ से इलाज हेतु संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!