जमशेदपुर सिदगोड़ा बजार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर नुक्कड सभा का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन दिबेश राज के अध्यक्षता में सिदगोड़ा बाजार में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को हिटलरशाही से चला कर नेस्तनाबूद करने पर उतारू हो गए है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जब-जब महंगाई, बेरोजगारी, अडानी मोदी साठ-गाँठ की बात करते है; तो मुहँ छिपाकर भाग जाते है। जब लोकसभा में राहुल गाँधी चर्चा करते है; तो माईक बंद करा देते है। अब जबरन केश कर जेल भेजना चाहते है। लोकसभा से सदस्यता निरस्त करा दी गई है। इससे जाहिर हो गया है कि विपक्षी नेता का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है।

अडानी मोदी साठ-गाँठ की बात जब राहुल गाँधी ने पुछा कि बताओ कि अडानी के खाता में 20 हजार करोड रुपए किसके है। इसी पर मोदी सरकार बौखला गई और राहुल गाँधी के विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया। इस क्रांति को गाँव-गाँव तक कांग्रेसजन ले जाऐगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष इंटक राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवारों के बीच महंगाई को चरम पर पहुँचा दिया है। पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के दाम आसमान तक पहुंचा दिया है। लोगों को घर चलाना दुभर हो गया है।

दिनों दिन मजदूरों के अधिकारों को छिन्ना-भिन्न की जा रही है। सबसे बड़ी बिडम्बना यह है कि सरकारी उपक्रम को मोदी सरकार धड़ल्ले से बेच रही है। अब नौजवानों को कहा से नौकरी मिलेगी। उपरोक्त नुक्कड सभा में प्रदेश महामंत्री विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, पवन कुमार बबलू, अतुल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। बताते चलें कि ऐसी ही नुक्कड सभा जमशेदपुर, जुगसलाई स्थित गौशाला चौक पर भी किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन अविनाश सिंह ने किया, धन्यवाद ज्ञापन राजा सिंह राजपूत ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!