दो घंटे की मशक्कत के बाद 9 फीट लंबा अजगर पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खेमपुर कोडरी गांव में 9 फीट लंबे विशाल अजगर के दिखने से पिछले कई दिनों से दहशत का माहौल था। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया।

रेस्क्यू के दौरान गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीण फरियाद खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह अजगर गांव, खेतों और झाड़ियों के आसपास लगातार दिखाई दे रहा था। इसके कारण लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे और मवेशियों पर भी नजर रख रहे थे।

रात में आने-जाने में भी लोगों को दिक्कत हो रही थी। सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा ने बताया कि अजगर कभी खेतों में तो कभी आबादी की ओर चला जाता था। रेस्क्यू के बाद इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से सांपों और अन्य वन्यजीवों का रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में पहुंचाते हैं। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *