थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जनपद बहराइच
बहराइच ।आज दिनांक 29.10.2025 को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0 के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें थाना एएचटी जनपद बहराइच

से प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह मय टीम, श्रम विभाग अधिकारी सूरज तिवारी व एनजीओ के साथ थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रिसिया क्रॉसिंग व रिसिया मोड़ पर अभियान चलाकर छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकानों, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बाल
श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाकर थाना क्षेत्र रिसिया से कुल 04 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया
कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
