नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मोतिहारी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन 3.0’ के तहत ऑर्केस्ट्रा से नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराने के अभियान में जिले ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है।इस उत्कृष्ट कार्य और मानव तस्करी के खिलाफ चलाए गए सफल अभियान के लिए ‘विश्व मानव व्यापार दिवस’ के अवसर पर मोतिहारी पुलिस को सम्मानित किया गया है।

बिहार की माननीय अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग द्वारा मोतिहारी के पुलिस के AHTU प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सिन्हा एवं सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसपी स्वर्ण प्रभात के कुशल नेतृत्व में AHTU टीम की इस लगातार कार्रवाई से मानव तस्करों और ऑर्केस्ट्रा संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें नया जीवन देने के इस प्रयास को राज्य स्तर पर काफी सराहा गया है। इस सम्मान से जिले के पुलिस महकमे में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
