नवनीत कुमार सिंह -मोतिहारी
मोतिहारी।पूर्वी चंपारण पुलिस ने बीते दो वर्षों के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए, वहीं बड़ी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी, वाहन जांच और विशेष अभियान चलाए गए। इन अभियानों के दौरान कई तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता के कारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने समन्वित तरीके से कार्य करते हुए तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की।
इसके परिणामस्वरूप मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी के मामलों में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
