नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी मोतिहारी।संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रगाछी व बरियरिया चंवर के समीप रविवार की देर रात्रि ‘मटन जंक्शन’ के एक व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई बाइक व नकद लूट मामले का पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर त्वरित सफल उद्भेदन कर लिया है।अरेराज डीएसपी कुमारी प्रियंका के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के दौरान लूटी गई बाइक, व्यवसाई से लूटे गए रुपए तथा लूट की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।गिरफ्तार अपराधियों की हुई पहचान मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बहादुरपुर निवासी धनु कुमार तथा विंदवलिया निवासी सूरज कुमार शामिल हैं।पुलिस की इस त्वरित व सटीक कार्रवाई से क्षेत्र के व्यवसायियों में राहत की सांस ली है।फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताई कि घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।जल्द ही अन्य सभी अभियुक्तों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।छापेमारी टीम में ये थे शामिल इस सफल उद्भेदन टीम में अरेराज डीएसपी कुमारी प्रियंका के साथ सर्किल इंस्पेक्टर पी. के.सामर्थ्य,संग्रामपुर थानाध्यक्ष नितीश कुमार एवं संग्रामपुर थाने के दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
