पयागपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जन शिकायतें


बहराइच। जनपद की सभी तहसीलों में रविवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की।


समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।


कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी पयागपुर, क्षेत्राधिकारी पयागपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *