बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कोतवाली नानपारा पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 191/2026 से संबंधित दो अभियुक्तों निसार पुत्र मोहम्मद हुसैन तथा ताजू पुत्र छद्दू को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी कील (पीली धातु) तथा 2200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को नानपारा क्षेत्र में एक घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर 19 जून को पुलिस टीम ने घसियारी धर्मकांटा के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
