स्वैच्छिक रक्तदान शिविर :विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 31 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

उन्होंने सभी कार्मिकों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उपरोक्त के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी कौशल साधन गिरि, उप कमांडेंट वच्चानदेव कुमार, वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी (उप कमांडेंट) डॉ. ऋतुराज खाख एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वाहिनी ने इस सफल आयोजन हेतु सदर अस्पताल, जमशेदपुर के चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
