नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) पहाड़पुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष छापामारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक और गलत नंबर प्लेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति घूम रहा है।

सूचना के मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी कर आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू कुमार पिता धनी लाल यादव ग्राम – सरेया अहीर टोली, थाना – पहाड़पुर, जिला – पूर्वी चंपारण का निवासी है,जिसमे बरामद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जिस पर फर्जी गलत नंबर प्लेट लगा हुआ था, वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
