नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)
हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सुनील कुमार के सख्त निर्देशों के आलोक में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने थाना कांड संख्या 381/26 दिनांक 25/07/2026, धारा 80(2) एवं 3(5) BNS भारतीय न्याय संहिता के नामजद अभियुक्त रणधीर कुमार पिता रामबाबू यादव को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम- मुरारपुर बघवत, वार्ड नंबर 10,थाना- हरसिद्धि का निवासी है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर उसे धर दबोचा गया।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि सम्मत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
