पशु स्वास्थ्य शिविर : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की अमानगंज तहसील में स्थित तारा गाँव में बीमार जानवरों को मिली बड़ी राहत; जहां जेके सीमेंट का सराहनीय कार्य देखने को मिला। बताते चले कि इस गाँव में दिनांक 21 सितंबर 2026 को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक मवेशियों का हुआ मुफ्त इलाज।

गौरतलब हो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की रीढ़ कहे जाने वाले पशुधन की सुरक्षा और संवर्धन के लिए जेके सीमेंट ने एक सराहनीय कदम उठाया है। जहां क्षेत्र के 200 से अधिक छोटे-बड़े पशुओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। यह पशु कल्याणकारी शिविर जेके सीमेंट के यूनिट हेड, एचआर हेड एवं जेके ट्रस्ट के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जेके सीमेंट और जेके ट्रस्ट द्वारा ऐसे निःशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर अक्सर हर गांव में निरंतर आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों और पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिए दूर न भटकना पड़े और उनके पशुओं को सही समय पर बेहतर इलाज व दवाइयां उपलब्ध हो सके।
बताते चले की डॉ. अभिषेक करवरिया और टीम ने दीं ये प्रमुख सेवाएं: शिविर के दौरान प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक करवरिया और उनकी टीम ने पशुओं की गहन जांच की और दवाइयों का वितरण किया। • 130 पशुओं का हुआ दवा वितरण :130 मवेशियों को बाह्य परजीवियों से बचाव के लिए किलनी नाशक एवं पेट के कीड़ों के लिए कृमिनाशक दवाएं दी गईं। • 45 बांझ पशुओं का विशेष इलाज : क्षेत्र में पशुपालकों की सबसे बड़ी समस्या ‘बांझपन’ को देखते हुए 45 बांझ पशुओं की विशेष जांच कर उनका उपचार किया गया।
• 56 नवजात बछड़ों की सुरक्षा : छोटे बछड़ों को बीमारियों से बचाने और उनके त्वरित विकास के लिए 56 नवजात बछड़ों को डी-वर्मिंग (कृमिनाशक) की दवा पिलाई गई। • त्वरित प्राथमिक चिकित्सा : अन्य मौसमी बीमारियों व चोटिल पशुओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचारों उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने जताया आभार, जेके सीमेंट को! बोला ‘थैंक्स’ शिविर में तारा गांव सहित आसपास के अनेको ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अपने मवेशियों का मुफ्त और बेहतर इलाज पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय निवासियों ने जेके सीमेंट और जेके ट्रस्ट की इस सामाजिक पहल को सराहा और प्रबंधन का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।

