नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी।अरेराज स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के कड़े निर्देशों के आलोक में क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को धर दबोचा।वाहन जांच के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अरेराज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस बल ने एक संदिग्ध बाइक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी और बोरे से ऑफिसर चॉइस एट पीयम ब्रांड की कुल 96 पीस विदेशी शराब बरामद की गई।कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से ही शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक को जब्त कर लिया और उस पर सवार दोनों तस्करों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
