बहराइच: लोन का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

ऑपरेशन CyVajra अभियान के अंतर्गत बहराइच पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

– लोन दिलाने का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते
– बैंक खातों का दुरुपयोग कर ऐसे बैंक खातों में साइबर फॉड का पैसा मंगाने वाले 03 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
– विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार,

₹3,90,000 नगदी बरामद

बहराइच पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस राजीव कृष्ण द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ साइबर क्राइम नारायण दत्त मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस एवं स्वाट टीम को साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

o घटना का संक्षिप्त विवरणः-
थाना हरदी पुलिस को दिनांक 15/16.09.2026 को वादी प्रमुख पुत्र दूजी नि0 ग्राम सिसैय्या चूड़ामणि थाना हरदी बहराइच तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर निवासी सिकन्दरपुर थाना हरदी बहराइच द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विपक्षीगण ने लोन कराने के नाम पर कूटरचित ढंग से उसका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया तथा उक्त खाते में उनके मोबाइल नंबर लिंक करा दिये।

तत्पश्चात् अभियुक्तों ने वादी की पासबुक, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल नम्बर अपने कब्जे में रखकर विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की। वादी को इसकी जानकारी होने तथा इसका विरोध करने पर विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी तथा डरा-धमकाकर क्रमशः दोनों वादियों से ₹2,40,000 व ₹4800 भी उनके बैंक खातों से निकलवा लिए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हरदी में क्रमशः मु0अ0सं0 319/26 व 320/26 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट बनाम 1.सुफियान पुत्र मो0अय्यूब, 2.समीर अहमद पुत्र जलील अहमद 3.कृष्णा मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना खैरीघाट पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम गठित की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त इलेक्ट्रानिक सूत्रों व मुखबिर की सूचना पर मुकदमें के वांछित तीनों अभियुक्तों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 09 मोबाइल फोन, 07 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 01 डीएल, 01 पैन कार्ड, 01 पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड, 01 बैग, 01 वैगनार कार तथा ₹3,90,000 नगद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

o पुलिस पूछताछः-

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा लोगों को लोन का ऑफर देकर बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, चेकबुक व एटीएम आदि अपने पास रखने तथा उन खातों में साइबर ठगी का धन स्थानांतरित कर निकालने की बात बतायी गयी। अभियुक्तों द्वारा प्रमुख पुत्र दूजी के खाते से ₹2,40,000 तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर के खाते से ₹4,800 डराकर निकलवाने की बात भी स्वीकार की गयी।

o गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सुफियान पुत्र अय्यूब निवासी सिघापुरवा थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
2. समीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी आजाद नगर थाना रिसिया जनपद बहराइच
3. कृष्ण मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद निवासी सिकन्दरा जिला नवादा बिहार ।

o बरामदगी का विवरणः-
 09 मोबाइल फोन
 07 आधार कार्ड
 25 एटीएम कार्ड
 14 चेकबुक
 01 डीएल
 01 पैन कार्ड
 01 पासबुक
 12 विजिटिंग कार्ड
 01 बैग
 01 वैगनार कार संख्या UP32HY0395
 ₹3,90,000 नगद

o संबंधित अभियोग का विवरणः-
– मु0अ0स0 319/2026 व 320/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट

o आपराधिक इतिहास-
सुफियान पुत्र अय्यूब निवासी सिघापुरवा थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
1.मु0अ0सं0 319/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी
2.मु0अ0सं0 320/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी

समीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी आजाद नगर थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
1. मु0अ0सं0 319/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी
2. मु0अ0सं0 320/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी

कृष्ण मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद निवासी सिकन्दरा जिला नवादा बिहार ।
1. मु0अ0सं0 319/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी
2. मु0अ0सं0 320/2026 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना हरदी
3. मु0अ0सं0 93/2024 धारा 420, 467,468,471,120 बी भादवि थाना एक्सप्रेस वे जनपद नोएडा ।

o गिरफ्तारी टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह
2. निरीक्षक जयपाल सिंह
3. वरिष्ठ उ0नि0 ओम नारायण मिश्रा
4. का0 निखिल कुमार सिंहॉ
5. का0 सक्षम सिंह
6. का0 रामआशीष चौरसिया
7. का0 आयुष सिंह
8. का0 शुभम सिंह प्रथम
स्वॉट टीम-
1. निरीक्षक स्वाट राकेश कुमार सिंह
2. उ0नि0 राशिद अली
3. उ0नि0 पूर्णेश नारायण पाण्डेय
4. उ0नि0 अभिषेक सिंह
5. हे0का0 प्रदीप कुशवाहा
6. हे0का0 अजीत सिंह
7. हे0का0 प्रदीप कुमार
8. का0 नरोत्तम पुरी
9. का0 रचित यादवेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *