श्रावण पर्व से पूर्व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने चहलारी घाट व जंगलीनाथ बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

 बहराइच । दिनांक 28.07.2026 को आगामी श्रावण पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना हरदी क्षेत्र स्थित चहलारी घाट एवं थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र स्थित जंगलीनाथ बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चहलारी घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, समस्त डायवर्जन प्वाइंट, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, ड्यूटी प्वाइंट एवं संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 










साथ ही निर्देशित किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगमता के साथ जलाभिषेक कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र स्थित जंगलीनाथ बाबा मंदिर का भ्रमण कर मंदिर परिसर क निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संभावित संख्या, जलाभिषेक की व्यवस्था, मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी यातायात, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *