नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि पू.च.।देश के विकास में शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गांव से लेकर शहर तक सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर बच्चों को शिक्षा की तरफ आकर्षित कराना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इसलिए हर माता-पिता काे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ संस्कार भी आएंगे।

यह बात गुरुवार को युवा समाजसेवी भाई सेना के संस्थापक अध्यक्ष उत्तम सहनी ने सोनवर्षा के महादलित बस्ती मे अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों से कही। उन्होंने कहा कि विद्या ऐसा धन है,जो खर्च करने पर घटने के बजाय बढ़ता जाता है। यह ऐसा धन है जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता और न कोई इस धन में अपनी हिस्सेदारी मांग सकता। इस धन से बड़ा दूसरा कोई धन नहीं है। अतः इस धन को हर तरह से यह कर प्राप्त करने की कोशिश होनी चाहिए। वहीं शिक्षा का वैयक्तिक उद्देश्य एक प्राचीन उद्देश्य है।
इस उद्देश्य के सार्थक समाज की अपेक्षा व्यक्ति को बड़ा मानते हैं। शिक्षा के बिना व्यक्ति और विकसित समाज की कोरी कल्पना करना है। उत्तम सहनी ने अपने जन्मदिन इन्ही बच्चों के साथ मनाया और इनके हौसला बढ़ाने के लिये मुफ्त मे पाठ्यक्रम सामाग्री के साथ चाॅकलेट व बिस्कुट का भी वितरण किया । उत्तम सहनी के इस सराहनीय कार्य के लिये बधाई दिया है।
