पहाड़पुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 61 पीस शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)


अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप अवैध शराब की डिलीवरी दी जाने वाली है।

सूचना का सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 61 पीस ‘8 PM’ ब्रांड की विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। साथ ही मौके से तस्कर को भी धर दबोचा गया।मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अवैध शराब की खेप खपाने की फिराक में था।

पुलिस ने जब्त शराब व बाइक को कब्जे में लेकर तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *