बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन व तमंचा बरामद

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने राहगीर से हुई लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।


घटना का विवरण


28 जुलाई 2026 को थाना पयागपुर क्षेत्र के निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर शुक्ल ने पुलिस को सूचना दी कि वह इंडियन बैंक की खजुही शाखा से ₹1,00,200 निकालकर अपनी वीसी (मसैडी चौराहा) जा रहे थे। सुबह लगभग 10:30 बजे भिंगुरी नहर पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया, नकदी से भरा बैग छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए।


पीड़ित की तहरीर पर थाना पयागपुर में मुकदमा अपराध संख्या 319/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।


24 घंटे में खुलासा


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल स्वाट/सर्विलांस और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 जुलाई 2026 को पुलिस ने खजुरी गांव से मसैडी चौराहे की ओर जा रहे चार संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 जुलाई को बैंक से पैसा निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूट की थी और बरामद नकदी उसी घटना की है। आरोपी उस रकम का आपस में बंटवारा करने गिलौला जा रहे थे।


गिरफ्तार आरोपी


मोहम्मद सहबान पुत्र अली आदिल, निवासी शिवदहा, थाना पयागपुर, उम्र लगभग 38 वर्ष।
सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह, निवासी लखाही पुतलीतारा, थाना पयागपुर, उम्र लगभग 33 वर्ष।
जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी लखाही पुतलीतारा, थाना पयागपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष।
वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी लखाही पुतलीतारा, थाना पयागपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
बरामदगी
₹2,10,400 नकद
01 तमंचा .315 बोर
01 जिंदा कारतूस .315 बोर
01 पीओएस मशीन
02 मोटरसाइकिल
अन्य आवश्यक दस्तावेज
गिरफ्तारी में शामिल टीम
थाना पयागपुर पुलिस:
उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, उपनिरीक्षक राकेश प्रजापति, उपनिरीक्षक शिवम कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह, संतोष चौहान एवं कुलदीप कुमार।
स्वाट/सर्विलांस टीम:
निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राशिद अली, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र पाण्डेय, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव, अजीत चन्द्र, सुधीर यादव, मोहम्मद अख्तर तथा आरक्षी नरोत्तमपुरी, धर्मेन्द्र वर्मा एवं नितिन अवस्थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *