नवनीत कुमार सिंह -मोतिहारी
मोतिहारी। अरेराज उत्पाद थाना के द्वारा शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरेराज उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन संख्या- BR01AZ1065 को भी जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, उत्पाद थाना पुलिस को अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मटियरिया, हरसिद्धि थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शराब एवं वाहन को बरामद किया।

मामले में संंग्रामपुर थाना क्षेत्र के पंचभिरवा, वार्ड संख्या-05 निवासी मनोज सहनी, पिता राजू सहनी को अभियुक्त है।इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, के तहत कार्रवाई की गई है।छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नितेश कुमार, एएसआई अजीत कुमार सिंह एवं एएसआई उत्पल कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
