हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)
क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के कड़े निर्देश में चलाई गई इस छापेमारी में शराब कांड सहित अन्य मामले में के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पहचान लालबाबू महतो पिता राजेंद्र साह, साकिन मठ लोहियार छतवनीय टोला। हरसिद्धि थाना कांड संख्या 112/26 धारा 105/106/3(5) बीएनएस में नामजद अभियुक्त था।

वहीं अखिलेश साह पिता स्व. भूलन साह, साकिन- रूपडीह नायका टोला। यह शराब कारोबार से जुड़े हरसिद्धि थाना कांड संख्या 106/26 का अभियुक्त था। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा या किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *