इंडियन बैंक की CSR पहल: बहराइच यातायात पुलिस को मिले 35 मोबाइल बैरियर

बहराइच, 30 अप्रैल। जनपद बहराइच में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Indian Bank द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत यातायात पुलिस को 35 मोबाइल बैरियर प्रदान किए गए।


यह औपचारिक कार्यक्रम पुलिस लाइन परिसर स्थित यातायात कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बहराइच Vishwajeet Srivastava ने की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) Ayush Vikram Singh की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


प्राप्त मोबाइल बैरियर का उपयोग शहर के व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, व्यवस्था सुधारने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इंडियन बैंक की ओर से अंचल प्रमुख के.सी. साहू, मुख्य प्रबंधक रश्मि अवस्थी एवं आराधना सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैंक प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।


पुलिस अधीक्षक ने बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से यातायात प्रबंधन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *